Last Updated on 2 months ago by Team Trending Bharat
एक समय था जब समय भी अस्तित्व में नहीं था न दिन थे न रात न आकाश और न पृथ्वी.. दिशाओं का भी कोई अर्थ नहीं था उस अनंत शून्य में सिर्फ एक चेतना थी जिसका नाम है
भगवान शिव की अविनाशी शक्ति
शिव का यह रूप अभी निराकार था न बाल थे न त्रिनेत्र और न डमरू न त्रिशूल… केवल शक्ति ऊर्जा और नाद..यही वह क्षण था.. जिसे वेदों ने भगवान शिव का प्रथम तांडव कहा-
वह दिव्य स्पंदन जिसने इस अनंत ब्रह्मांड को गति दी
स्पंदन का उदय: ब्रह्मांड की पहली ऊर्जा
महाशून्य में एक सूक्ष्म कंपन उठा
धीरे-धीरे यह कंपन तेज हुआ और ऊर्जा में बदल गया
उसी कंपन से उत्पन्न हुई ध्वनि – ओम – जिसने सृष्टि की पहली लय दी
यह ओम केवल शब्द नहीं था- यह सृष्टि की पहली धड़कन- पहला स्पंदन और पहला लय थी
इसी आंदोलन से जन्मा भगवान शिव का प्रथम तांडव
Table of Contents
नटराज का अवतरण: चेतना से ऊर्जा तक

स्पंदन के साथ शिव की चेतना ने पहली बार आकार लिया यह शरीर स्थूल नहीं बल्कि ऊर्जा का रूप था-जटाएं ब्रह्मांड की गतिशील ऊर्जा बन गईं-पांव विशाल और अनंत समय के पहियों की तरह डमरू की टंकार से उत्पन्न हुई लय ने सृष्टि के नियमों को गति दी
- दूसरा हाथ-: अभय मुद्रा – “ मत डरो- सृष्टि सुरक्षित है ”
- तीसरा हाथ-: अग्नि — विनाश नहीं रूपांतरण की ऊर्जा
- चौथा हाथ-: ब्रह्मांड को थामे हुए
नटराज का यह रूप वास्तव में भगवान शिव का प्रथम तांडव ही था…
जहां निराकार चेतना पहली बार साकार लय में प्रकट हुई
पांच ऊर्जा तरंगें: सृष्टि के स्तंभ
भगवान शिव का प्रथम तांडव पांच अद्भुत ऊर्जा तरंगें उत्पन्न करता है: वेद स्पष्ट कहते हैं कि भगवान शिव का प्रथम तांडव केवल नृत्य नहीं- बल्कि सृष्टि का वैज्ञानिक आधार है
- सृष्टि ऊर्जा-: डमरू की कंपन से प्रकाश और पंचमहाभूत
- स्थिति ऊर्जा-: ग्रहों और तारों को नियंत्रित करने वाली शक्ति
- संहार ऊर्जा-: पुराने को हटाकर नए निर्माण के लिए जगह
- माया ऊर्जा-: भ्रम और आवरण सत्य का मूल्य समझाती
- अनुग्रह ऊर्जा-: जीव को बंधनों से मुक्त करती
ये पांच तरंगें मिलकर सृष्टि के मूल स्तंभ बनीं
प्रथम प्रकाश और ब्रह्मा का जन्म

शिव के तांडव से निकली पहली चिंगारी ने अंधकार को तोड़ा और उत्पन्न हुई दिव्य ज्योति – न सूर्य न तारे न बिजली, केवल शिव की ऊर्जा- उस प्रकाश से जन्मा पहला देव-: ब्रह्मा– चार मुख वाला ब्रह्मा ज्ञान से पूर्ण शिव के तांडव को देखकर स्तब्ध रह गया
यह प्रथम प्रकाश भी भगवान शिव का प्रथम तांडव का ही परिणाम था जिसने अंधकार को चीरकर सृष्टि को दृश्य रूप दिया
तांडव का विराम: काल का जन्म
जब शिव ने नृत्य रोका तब उत्पन्न हुई काल और समय की लय -भूत वर्तमान और भविष्य – सब शिव तांडव से चले/शिव नटराज बन गए – ब्रह्मांड और समय के स्वामी
जब भगवान शिव का प्रथम तांडव थमा
तभी काल और समय का प्रवाह आरंभ हुआ
ध्यान और ओम नमः शिवाय: संतुलन की प्रक्रिया
तांडव के बाद शिव का रूप शांत हुआ और उनके ध्यान से ऊर्जा भीतर की ओर बही साथ में उत्पन्न हुआ दिव्य नाद – ओम नमः शिवाय॥ यह पंचाक्षरी मंत्र ब्रह्मांड का पहला मंत्र बन गया
जिसमे ध्यान ने स्थिरता दी और तांडव ने गति
यदि शिव का प्रथम तांडव न होता
- ब्रह्मांड का निर्माण न होता
- पंचतत्व नहीं बनते
- समय और गति स्थिर रहती
- जीवन और चेतना का अस्तित्व न होता
वेदों और विज्ञान के अनुसार शिव का तांडव ही सृष्टि का पहला विस्फोट /Big Bang था लेकिन यह उद्देश्यपूर्ण और नियत था
यदि भगवान शिव का प्रथम तांडव न होता
तो न सृष्टि होती न गति न चेतना
भगवान शिव का प्रथम तांडव-: आधुनिक तुलना
विज्ञान-: Big Bang = यादृच्छिक विस्फोट
वेद-: शिव का तांडव = उद्देश्यपूर्ण नियत ऊर्जा-आधारित
पंच ऊर्जा-: सृष्टि -स्थिति -संहार- माया- अनुग्रह
यह दर्शाता है कि प्राचीन ज्ञान आज के विज्ञान से भी आगे है
इसलिए यह समझना आवश्यक है कि भगवान शिव का प्रथम तांडव
विनाश नहीं बल्कि सृष्टि की आधारशिला है
भगवान शिव का प्रथम तांडव– क्या सीखें?
- शिव का तांडव सृष्टि की ऊर्जा और लय का प्रतीक है
- विनाश और निर्माण एक साथ चलते हैं
- ध्यान और जप से व्यक्ति भी अंदर की ऊर्जा को नियंत्रित कर सकता है
मेरा नजरिया (My Point of View) – यहां से बात थोड़ी पर्सनल हो जाती है…
क्या हम शिव के तांडव को सिर्फ एक पौराणिक कहानी मानकर छोड़ देते हैं या इसे अपने जीवन की प्रक्रिया के रूप में समझने की कोशिश करते हैं?
मेरा व्यक्तिगत नजरिया यही है कि भगवान शिव का प्रथम तांडव केवल सृष्टि की शुरुआत की कहानी नहीं बल्कि हर इंसान के अंदर चलने वाली आंतरिक क्रांति का प्रतीक है।
जब लेख में स्पंदन, ओम, तांडव और ध्यान की बात आती है तो मुझे लगता है कि यह हमें यह समझाने की कोशिश करता है कि हर बदलाव एक कंपन से शुरू होता है। मैंने देखा है कि जब इंसान लंबे समय तक मानसिक जड़ता, डर या भ्रम में रहता है, तो उसके जीवन में भी “महाशून्य” जैसी स्थिति बन जाती है – न दिशा, न उद्देश्य, न ऊर्जा। ऐसे समय में ज़रूरत होती है एक आंतरिक तांडव की – यानी पुराने पैटर्न को तोड़ने की हिम्मत
Indian context में देखें तो एक आम भारतीय परिवार, जो रोज़मर्रा की जिम्मेदारियों, आर्थिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच फंसा होता है अक्सर अपने भीतर की ऊर्जा को दबा देता है। शिव का तांडव मुझे यही सिखाता है कि विनाश हमेशा नकारात्मक नहीं होता। कई बार नौकरी बदलना, रिश्तों की सीमाएं तय करना, या अपनी सोच को तोड़ना – यही हमारा व्यक्तिगत “संहार” होता है, जो आगे चलकर निर्माण बनता है।
अगर हम इस अवधारणा को अंधविश्वास की तरह लें- तो इसका अर्थ सीमित हो जाएगा। वहीं अगर हम इसे पूरी तरह science से तुलना करके prove करने लगें, तो आध्यात्मिक गहराई खो जाएगी। मेरे अनुसार इसकी असली ताकत इसी संतुलन में है – तांडव = action, ध्यान = awareness
आज की fast-paced life में हम action तो बहुत करते हैं लेकिन awareness कम होती जा रही है।
Future outlook की बात करूं तो मुझे लगता है कि ऐसे लेखों की relevance आगे और बढ़ेगी। क्योंकि modern life anxiety, burnout और identity crisis से जूझ रही है- शिव का प्रथम तांडव हमें यह perspective देता है कि chaos भी एक process है, punishment नहीं
अंत में- मेरा नजरिया यही है कि अगर हम शिव के तांडव को बाहर की घटना नहीं बल्कि अंदर की ऊर्जा मान लें
तो शायद हम अपने डर, भ्रम और stagnation से लड़ने के लिए ज़्यादा तैयार हो जाएं।
क्योंकि सृष्टि बाहर नहीं पहले भीतर जन्म लेती है।
ये मेरा व्यक्तिगत नजरिया है, कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक सलाह नहीं
पाठक इसे केवल आध्यात्मिक प्रेरणा, ध्यान एवं भक्ति के साधन के रूप में ग्रहण करें इस लेख में व्यक्त विचार लेखक की व्यक्तिगत श्रद्धा एवं भक्ति सागर (youtube) जैसे चैनल पर आधारित हैं और ये किसी भी व्यक्ति समुदाय या संप्रदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं लिखे गए हैं
हर व्यक्ति की आस्था एवं विश्वास अलग हो सकते हैं कृपया इसे खुले मन से पढ़ें और अपनी श्रद्धा के अनुसार ही अपनाएं।
लेखक: अरविंद
अरविंद एक अनुभवी आध्यात्मिक मार्गदर्शक और विशेषज्ञ सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर हैं… जो जीवन के आंतरिक और बाहरी आधारों को जोड़ने का एक अनूठा दृष्टिकोण लाते हैं…
अनुभव एवं विशेषज्ञता:
- आध्यात्मिकता एवं ध्यान-: उन्हें ध्यान (मेडिटेशन) और आध्यात्मिक अभ्यास के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहन…व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त है.. वे इस विषय पर पहले से ही प्रतिष्ठित संस्थाओं के लिए नियमित रूप से ज्ञानवर्धक लेख लिखते रहे हैं।
- सिविल इंजीनियरिंग-: उनके पास सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का सक्रिय व्यावहारिक अनुभव है/ जो निर्माण… परियोजना प्रबंधन…. गुणवत्ता नियंत्रण और रखरखाव जैसे पहलुओं को कवर करता है….
प्रामाणिकता एवं विश्वसनीयता:
Trending Bharat टीम के सदस्य के रूप में/ अरविंद अपने लेखन में जटिल आध्यात्मिक अवधारणाओं को आधुनिक/ व्यस्त जीवनशैली के साथ सामंजस्य बिठाते हुए/ उन्हें व्यावहारिक एवं सुलभ बनाते हैं… उनकी सिविल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि एक तार्किक, समाधान—-उन्मुख दृष्टिकोण प्रदान करती है… जिससे उनकी सामग्री विश्वसनीय और जमीन से जुड़ी रहती है.. उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसा ज्ञान प्रदान करना है जो न केवल विचारोत्तेजक हो, बल्कि जीवन में उपयोगी भी हो..
ॐ नमः शिवाय | Trending Bharat से अपडेट्स पक्का
(सब्सक्राइब करो!)
Subscribe to our Face Book Page and Whatsapp Channel to stay updated if you are aspiring to get this type of content.
इस तरह का अपडेट पाने का सपना देख रहे हो? तो हमारी Facebook Page और Whatsapp Channel को अभी सब्सक्राइब कर लो – सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए!
वंदे मातरम: राष्ट्रगान जो स्वतंत्रता की ज्योति बना, पर राजनीति का शिकार क्यों? – लोकसभा बहस का गहरा विश्लेषण– Link
काम खत्म हुआ और फोन अभी भी बज रहा है? अब ये बंद हो सकता है – “राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025” आ गया! – Link
जब शरीर नाचे, तो समझना……. क्या कोई powerful अदृष्य शक्ति नाच रही है?/ध्यान में शरीर कांपना, meditation body shaking- Kundalini Awakening- Link
देवव्रत महेश रेखे – A Miracle Child…(दंडक्रम पारायण)- Link
काल भैरव जी: आपके आस-पास काल भैरव के संकेत- 8 शक्तिशाली और तीव्र संकेत– Link
Boost Exam Success with This Ancient Memory-Enhancing Mantra/इस स्मृति बढ़ाने का मंत्र से परीक्षा में सफलता प्राप्त करें- Link

Trending Bharat की टीम भारत के ट्रेंडिंग टॉपिक्स –
ध्यान ( Meditation )
आत्मचिंतन, मानसिक संतुलन और जीवन-दर्शन पर लेखन
indian knowledge system पर रिसर्च based आर्टिकल लिखना
माइथोलॉजी vs Science behind माइथोलॉजी पर विश्लेषण देना
को सरल भाषा में आपके लिए लाती है। हर आर्टिकल ऑफिशियल सोर्स से वेरिफाई किया जाता है. हमारा मकसद: सही जानकारी से आपकी जिंदगी आसान बनाना Email: mythmatrix@trendingbharat.org
