...
TRENDING BHARAT

दलाई लामा उत्तराधिकारी विवाद/Dalai Lama Successor Controversy: क्यों चीन घबरा गया बयान से?

Last Updated on 2 months ago by Team Trending Bharat

वो बच्चा जो 1937 में LAHASA जाना चाहता था
आज उसकी एक लाइन ने बीजिंग की नींद उड़ा दी है

ताकसेर- तिब्बत
एक किसान का आंगन
दो साल का बच्चा – कपड़ों की छोटी पोटली बाँधते हुए

मां ने हँसकर पूछा –
“ कहाँ जा रहे हो? ”

बच्चा बोला –
“ LAHASA ”

कुछ दिन बाद आए बौद्ध संत……
पुरानी चीज़ें देखकर बच्चा बोला –
“ ये मेरे हैं ”

यही बच्चा बना –
14वें दलाई लामा-: तेनज़िन ग्यात्सो

और आज…
यही नाम चीन के लिए सबसे बड़ा आध्यात्मिक और राजनीतिक सिरदर्द है

Dalai Lama Successor: अपने उत्तराधिकारी को लेकर क्या बोले दलाई लामा, कब और कौन करेगा चुनाव? source – BBC NEWS

Dalai Lama Successor Controversy: मामला क्यों फूटा?

2 जुलाई, दलाई लामा के आधिकारिक X अकाउंट से बयान आया ..शब्द शांत थे/पर असर भूकंप जैसा

दलाई लामा का साफ संदेश-:

  • पुनर्जन्म परंपरा जारी रहेगी और अगला दलाई लामा चीन नहीं चुनेगा
  • अधिकार होगा Gaden Phodrang Trust को और निर्णय पूरी तरह तिब्बती बौद्ध परंपरा से होगा

यहीं से शुरू हुआ
👉 Dalai Lama Successor Controversy


Dalai Lama Successor Controversy – चीन को इतनी टेंशन क्यों?

चीन का पुराना स्टैंड:

दलाई लामा का उत्तराधिकारी चीन की मंज़ूरी से ही होगा

मतलब-: धर्म पर राज्य का नियंत्रण और आस्था पर सत्ता का हस्तक्षेप लेकिन दलाई लामा का रास्ता अलग है-:

  • अहिंसा
  • संवाद
  • करुणा

इसी सोच के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला..अब एक्सपर्ट्स मानते हैं-:

भविष्य में दो दलाई लामा हो सकते हैं
एक – चीन द्वारा चुना गया
दूसरा – तिब्बती परंपरा से

यही टकराव असली संकट है


तिब्बत का इतिहास और Dalai Lama Successor Controversy-: सिर्फ़ धर्म नहीं/ राजनीति भी

आज तिब्बत को अक्सर “शांत बौद्ध भूमि” कहा जाता है..लेकिन इतिहास कुछ और बताता है..तिब्बत कभी स्वतंत्र देश था..उनकी अपनी सेना थी…डिटेल में बात करूँ तो 8वीं सदी में तो तिब्बती सेना चीन की राजधानी तक पहुंच गई थी..लेकिन बौद्ध धर्म ने तिब्बती समाज को
युद्धप्रिय से शांतिप्रिय बना दिया…

822 ई. में चीन के साथ सीमा समझौता हुआ..763 ईसवी तक तिब्बत की सेना ने आधे चीन पर भी कब्जा कर लिया था.. फिर सब कुछ बदल गया…बौद्ध धर्म का तिब्बत में तेजी से प्रसार हुआ और असर दलाई लामा अपनी आत्मकथा फ्रीडम इन एग्जाइल में लिखते हैं-:

तिब्बत के लोग स्वभाव से आक्रामक और युद्धप्रिय है- लेकिन बौद्ध धर्म ने उन्हें सबसे अलग बना दिया.. जैसे/जैसे उनकी रुचि बौद्ध धर्म में बढ़ी… बाकी देशों से उनके संबंध राजनीतिक के बजाय आध्यात्मिक होते चले गए..इसी बदले हुए तिब्बत ने 822 ईस्वी में चीन के साथ सीमा समझौता किया…जो अगली कुछ शताब्दियों तक सब ठीक चला….

लेकिन फिर 1244 में मंगोलों ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया और उनके शासन के दौरान ही पहले दलाई लामा का जन्म हुआ/ 1391 में उन्हें गेदुन ध्रुपा के नाम से जाना गया.. तिब्बत को राह दिखाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली… पहले दलाई लामा का जन्म भले हो चुका था… लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर यह परंपरा स्थापित नहीं हुई थी।

यह शुरू हुई 1557 में मंगोलिया के एक राजा दलाई खान के नाम से… दलाई का अर्थ होता है समंदर और लामा का अर्थ गुरु….ऐसे में दलाई लामा का अर्थ हुआ ज्ञान का समंदर/ जब यह परंपरा शुरू हुई तब सोनम ज्ञात्सो तिब्बत के सर्वोच्च धर्मुगुरु थे..उन्हें तीसरे दलाई लामा की उपाधि दी गई…

— फिर चीनी साम्राज्य…..

और असली मोड़ आया 1950 में…जब माओ की सेना ने तिब्बत में प्रवेश किया- दलाई लामा तब सिर्फ़ 15 साल के थे…


1959: वो रात जब दलाई लामा भागे

1959 में LAHASA में विद्रोह भड़क उठा….लोगों को खबर मिली कि दलाई लामा को
चीनी कैंप में बुलाया जा रहा है..भीड़ समझ गई – कुछ गड़बड़ है

17 मार्च की रात दलाई लामा सैनिक का भेष बनाकर निकले..हिमालय की बर्फ़
भूख, डर और अनिश्चित भविष्य के साथ……

और 31 मार्च को वे भारत पहुंचे…नेहरू ने शरण दी..और धर्मशाला बना निर्वासित तिब्बतियों की राजधानी….चीन ने तब इसे “विश्वासघात” कहा..और दुनिया ने इसे मानवता की जीत माना…


दलाई लामा: सत्ता नहीं/ संवाद

निर्वासन में रहकर भी दलाई लामा ने कभी युद्ध की बात नहीं की..1979 में शांति योजना की पेशकश हुई ….निर्वासन में रहते हुए दलाई लामा ने पांच सूत्री योजना पेश की- उन्होंने मांग रखी कि चीन बाहरी लोगों को बसाकर तिब्बत के मूल को ना बिगाड़े- न्यूक्लियर कचरे को तिब्बत में ना डंप करे-मानवाधिकारों की रक्षा और आगे के संबंधों के लिए बातचीत शुरू करें..

1989 में उन्हें उनके शांति कार्यों के लिये मिला नोबेल शांति पुरस्कार……

Time Magazine ने दलाई लामा के बारे में कभी लिखा था – “He is Gandhi without a nation.”


आज का असर-: भारत और दुनिया क्यों देख रही है?

दलाई लामा भारत में रहते हैं..तिब्बत भारत/चीन सीमा से जुड़ा है..इसलिए ये मुद्दा (Dalai Lama Successor Controversy) सिर्फ़ धार्मिक नहीं..जियोपॉलिटिकल भी है..

  • भारत की चुप्पी भी मैसेज देती है
  • चीन की नाराज़गी भी
  • और तिब्बती समुदाय की उम्मीदें भी

सब कुछ मायने रखता है


Dalai Lama Successor Controversy-आगे क्या?

दलाई लामा का संदेश साफ है:

  • लोगों से सलाह
  • परंपरा जारी
  • कोई जल्दबाज़ी नहीं

👉 इसका मतलब यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई


मेरा नजरिया

क्या दलाई लामा का उत्तराधिकारी वाला मुद्दा सच में सिर्फ़ एक धार्मिक परंपरा है या यह पहचान, सत्ता और विश्वास की एक लंबी लड़ाई का अगला अध्याय है?

मेरा नजरिया इस Dalai Lama Successor Controversy पर यह है कि इसे केवल “चीन बनाम तिब्बत” के फ्रेम में देखना oversimplification होगा। असल में यह सवाल उस line को लेकर है जहाँ state power खत्म होती है और faith की autonomy शुरू होती है। दलाई लामा का बयान शांत है, almost monk-like, लेकिन उसका असर political earthquake जैसा है। बिना गुस्से, बिना confrontation, बस clarity

अगर हम Indian context से जोड़कर देखें, तो यह मुद्दा हमें जाना-पहचाना लगता है। भारत में भी सदियों से धर्म और सत्ता के बीच boundaries को लेकर संघर्ष होते रहे हैं। जब आस्था पर बाहरी control की कोशिश होती है, तो resistance अपने आप जन्म लेता है- चाहे वह मंदिर प्रशासन हो, language identity हो या cultural symbols
तिब्बती समुदाय के लिए दलाई लामा सिर्फ़ एक धार्मिक पद नहीं हैं बल्कि collective memory और survival का प्रतीक हैं

यह भी सच है कि चीन अपने territorial integrity और sovereignty के narrative से पीछे हटने वाला नहीं है। उनके लिए यह मामला precedent का है- अगर दलाई लामा की परंपरा पर छूट दी, तो बाकी identities भी सवाल उठाएंगी। वहीं दूसरी तरफ, दलाई लामा का पक्ष moral high ground पर खड़ा दिखता है- dialogue, non-violence और tradition के continuity की बात करता हुआ
यही asymmetry इस controversy को इतना sensitive बनाती है

यह conflict short-term में resolve होने वाला नहीं है। दलाई लामा खुद जल्दबाज़ी के खिलाफ हैं। इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में world दो narratives देख सकता है- एक officially endorsed successor और दूसरा spiritually accepted successor.. यह स्थिति uncomfortable है, लेकिन unavoidable भी लगती है।

अंत में, मेरा व्यक्तिगत विचार यही है कि
Dalai Lama Successor Controversy हमें ये याद दिलाती है कि कुछ लड़ाइयाँ borders या हथियारों से नहीं बल्कि legitimacy और belief से लड़ी जाती हैं। और शायद इसी वजह से- एक बूढ़े भिक्षु की एक शांत line, दुनिया की सबसे powerful state को भी बेचैन कर देती है।

(यह मेरा व्यक्तिगत नजरिया है आधिकारिक या कूटनीतिक सलाह नहीं)

👉 अब सवाल आपसे- क्या आने वाला समय सत्ता के चुने हुए धर्मगुरु को मानेगा, या परंपरा से जन्मे विश्वास को?


लेखक परिचय

यह लेख शिवानी, Trending Bharat टीम की सदस्य द्वारा लिखा गया है।
वह उच्च शिक्षा, समसामयिक विषयों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर शोध आधारित लेखन करती हैं..
उनका उद्देश्य जटिल घटनाओं को सरल/ तथ्यात्मक और पाठक-अनुकूल भाषा में प्रस्तुत करना है,
ताकि पाठक सही जानकारी के आधार पर अपनी समझ बना सकें



👉 यह कहानी पढ़कर (Dalai Lama Successor Controversy) अपनी राय बनाइए — और इसे आगे ज़रूर शेयर करें

क्योंकि कुछ कहानियाँ सिर्फ़ पढ़ने के लिए नहीं……
समझने और याद रखने के लिए होती हैं….


ॐ नमः शिवाय

Subscribe to our Face Book Page and Whatsapp Channel to stay updated if you are aspiring to get this type of content.

इस तरह का अपडेट पाने का सपना देख रहे हो? तो हमारी Facebook Page और Whatsapp Channel को अभी सब्सक्राइब कर लो – सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए! 

वंदे मातरम: राष्ट्रगान जो स्वतंत्रता की ज्योति बना, पर राजनीति का शिकार क्यों? – लोकसभा बहस का गहरा विश्लेषण– Link

काम खत्म हुआ और फोन अभी भी बज रहा है? अब ये बंद हो सकता है – “राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025” आ गया! – Link

जब शरीर नाचे, तो समझना……. क्या कोई powerful अदृष्य शक्ति नाच रही है?/ध्यान में शरीर कांपना, meditation body shaking- Kundalini Awakening- Link

देवव्रत महेश रेखे – A Miracle Child…(दंडक्रम पारायण)- Link

काल भैरव जी: आपके आस-पास काल भैरव के संकेत- 8 शक्तिशाली और तीव्र संकेत– Link

Boost Exam Success with This Ancient Memory-Enhancing Mantra/इस स्मृति बढ़ाने का मंत्र से परीक्षा में सफलता प्राप्त करें- Link

भगवान शिव का प्रथम तांडव: सृष्टि का पहला स्पंदन- Link

नाम जप क्यों छूट जाता है? क्या यह कृपा रुकने का संकेत है?- Link

त्राटक अभ्यास: कैसे एक साधारण दीपक आपकी सोच को वास्तविकता में बदले-Link

विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल: उच्च शिक्षा प्रणाली में बदलाव का विश्लेषण- Link

तिब्बत का इतिहास: हिमालय की आध्यात्मिक भूमि पर आजादी की खोई हुई गूंज- Link

विचारों की शक्ति: परमहंस योगानंद जी की वो कहानी जो आपके मन को बदल देगी- Link

कंक्रीट सरफेस पर क्रैक्स क्यों आते हैं/concrete cracks causes and solutions? सिविल इंजीनियर्स की सबसे बड़ी परेशानी का आसान समाधान- Post No-1- Link

अच्छे लोग क्यों हारते हैं? Machiavelli’s 8 Ruthless Teachings – Link

कुछ न करने की कला: जीवन को बदलने का सबसे बड़ा रहस्य- Link

मिलारेपा की जीवन कहानी-: एक खूंखार तांत्रिक से कैलाश विजेता संत तक का अविश्वसनीय सफर- Link

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x