Last Updated on 2 months ago by Team Trending Bharat
सवाल जो सोने नहीं देता
कभी रात के सन्नाटे में लेटे हुए अचानक यह ख्याल आया है- अगर यह ब्रह्मांड इतना व्यवस्थित है- तो क्या यह अपने आप बना? और अगर ऊपर कोई है- तो दुनिया में इतना दर्द क्यों?
यही बेचैनी Does God Exist Debate को जन्म देती है..दिल्ली की एक शाम/ एक मंच पर- कोई शोर नहीं था सिर्फ सवाल थे सिर्फ तर्क एक ओर थे जावेद अख्तर– जो कहते हैं कि फेथ बिना आधार का यकीन है दूसरी ओर मुफ्ती शमाइल नदवी- जो तर्क से खुदा को आवश्यक मानते हैं
यह बहस किताबों की नहीं थी यह रोज़मर्रा की ज़िंदगी से टकरा रही थी
Table of Contents
Does God Exist? Source- @muftishamail
Why This News Matters
Does God Exist Debate सिर्फ दो वक्ताओं की चर्चा नहीं है यह दिखाती है कि गहरे मतभेद के बावजूद संवाद कैसे हो सकता है यह आम इंसान के उन सवालों से जुड़ती है जो दुख अन्याय और उम्मीद से जुड़े हैं /यह बताती है कि असहमति भी सम्मान के साथ रखी जा सकती है
आज जब बहस अक्सर शोर बन जाती है यह मंच एक अलग उदाहरण रखता है
Key Highlights-Does God Exist Debate
- मुफ्ती नदवी का दावा :
साइंस does god exist debate में निर्णायक नहीं- कंटिंजेंसी आर्गुमेंट से नेसेसरी बीइंग जरूरी - जावेद अख्तर का तर्क–
फेथ बिना प्रमाण/ गवाह या तर्क का विश्वास है - रिबटल फेज
सवाल रोकना कमजोरी या ज़रूरत? - क्रॉस एग्ज़ामिनेशन
कंटिंजेंसी बनाम “ केतली ” उदाहरण - Q&A मोमेंट
गज़ा में बच्चों की मौत पर तीखी बहस
Does God Exist Debate: कहानी कैसे आगे बढ़ी-Detailed Explanation
मंच और नियम
मॉडरेटर ने साफ कहा कोई हंगामा नहीं सिर्फ तर्क पर बात होगी और इस तरह Does God Exist Debate की शुरुआत मुफ्ती शमाइल नदवी से हुई ,उन्होंने कहा कि साइंस केवल भौतिक दुनिया तक सीमित है इसलिए गॉड को साबित या खारिज करने का मानक नहीं बन सकती
यहीं बहस मोड़ लेती है
मुफ्ती ने एक उदाहरण दिया , जिसमे एक निर्जन द्वीप पर मिलती है एक गुलाबी बॉल और फिर सवाल उठता है
यह बनी कैसे? और क्यों इसी रंग की बनी ?
उनका तर्क था अगर छोटी चीज़ आकस्मिक है- तो पूरा ब्रह्मांड कैसे स्वतः हो सकता है? यहीं से कंटिंजेंसी आर्गुमेंट आया और साथ में Necessary Being का विचार..यह सिद्धांत कहता है कि चूंकि ब्रह्मांड में सब कुछ आकस्मिक है (could have not existed) इसलिए किसी भी चीज के अस्तित्व को समझाने के लिए एक आवश्यक सत्ता (something that must exist) का होना अनिवार्य है जिससे आश्रित कारणों के अनंत क्रम को रोका जा सके
जावेद अख्तर की चुनौती
जावेद अख्तर ने सीधा सवाल उठाया अगर खुदा सत्य है तो इतिहास में खुदा बदलते क्यों रहे?उन्होंने फेथ को परिभाषित किया और इसे बिना प्रमाण का विश्वास कहा ॥ उनका कहना था कि धर्म फेथ मांगते हैं क्योंकि उनका अपना औचित्य नहीं होता..
रिबटल और टकराव
मुफ्ती ने कहा अगर तर्क समर्थन करे तो फेथ गलत नहीं जिसपर जावेद का जवाब था प्रकृति में कोई नैतिक न्याय नहीं है शेर हिरण को खाता है उसे कोई दंड नहीं मिलता – यहां Does God Exist Debate न्याय और नैतिकता के सवाल तक पहुंच गई
क्रॉस-एग्ज़ामिनेशन और इविल
जावेद ने कहा- दावा करने वाले को ही साबित करना चाहिए क्यूँ दाबा किया गया वरना वो दाबा नहीं हो सकता वो एक लूस स्टैट्मन्ट है
मुफ्ती ने इविल को फ्री विल से जोड़ा- इविल परीक्षा है और अच्छाई को परिभाषित करती है
Q/A : भावनात्मक मोड़
गज़ा में बच्चों की मौत पर सवाल आया – मुफ्ती ने मुआवजे की बात कही/जावेद ने अन्याय पर जोर दिया॥ क्लोज़िंग में कोई विजेता घोषित नहीं हुआ- सिर्फ सवाल और गहरे हो गए
Does God Exist Debate में मुफ्ती शमाइल नदवी ने कंटिंजेंसी आर्गुमेंट से कहा कि ब्रह्मांड निर्भर है- इसलिए एक नेसेसरी बीइंग आवश्यक है.. जावेद अख्तर ने फेथ को बिना प्रमाण का विश्वास बताया और दुनिया की नाइंसाफ़ी पर सवाल उठाया.. बहस तर्कपूर्ण रही/ लेकिन सहमति नहीं बनी
मेरा नजरिया (My Point of View)
Does God Exist Debate को अगर हम सिर्फ “ईश्वर है या नहीं” की बहस मान लें- तो शायद हम इसका सबसे ज़रूरी पहलू खो देते हैं। मेरे लिए यह बहस ईश्वर से ज़्यादा इंसान और उसके सवालों की कहानी है। क्योंकि सच कहूँ तो आधी रात में जो सवाल हमें सोने नहीं देते वो दर्शनशास्त्र की किताबों से नहीं बल्कि रोज़मर्रा के अनुभवों से जन्म लेते हैं।
यहां कोई आसान जवाब नहीं दिया गया। मुफ्ती शमाइल नदवी का Contingency Argument intellectually strong है- एक civil engineer होने के नाते मैं dependency और support system की value समझता हूँ। जैसे कोई भी structure बिना foundation के खड़ा नहीं रह सकता- वैसे ही उनका कहना है कि ब्रह्मांड भी बिना “Necessary Being” के explain नहीं हो सकता। यह logic सुनने में coherent लगता है
लेकिन वहीं जावेद अख्तर की बात भी equally uncomfortable है- और शायद इसीलिए ज़्यादा सच्ची लगती है। जब वो कहते हैं कि faith बिना proof का belief है, तो वो धर्म पर हमला नहीं कर रहे बल्कि उस इंसान की पीड़ा को आवाज़ दे रहे हैं जो अन्याय देखकर चुप नहीं रह पाता। Gaza में बच्चों की मौत पर उठे सवाल मुझे personally झकझोरते हैं क्योंकि एक spiritual व्यक्ति होने के बावजूद मैं भी मानता हूँ कि suffering को सिर्फ “परीक्षा” कह देना कई बार बहुत आसान रास्ता बन जाता है।
अगर इसे Indian context में देखें तो एक आम भारतीय परिवार के लिए ये बहस कितनी real है-जब कोई मां मंदिर में प्रसाद चढ़ाती है और उसी दिन उसका बेटा बेरोज़गारी से जूझ रहा होता है। वो सवाल नहीं पूछती कि God exists या नहीं- वो पूछती है—“मेरे साथ ही क्यों?” यही वो emotional layer है जहां philosophy ground reality से टकराती है।
faith hope देता है, structure देता है, resilience सिखाता है। लेकिन blind faith stagnation भी ला सकता है। वहीं pure rationalism हमें sharp thinker बना सकता है पर कभी कभी compassion से दूर भी कर देता है। Does God Exist Debate की खूबसूरती यही है कि यह हमें किसी एक camp में धकेलती नहीं बल्कि uncomfortable questions के साथ बैठना सिखाती है।
मुझे लगता है कि ऐसी debates का असली future answer में नहीं- बल्कि dialogue culture में है। अगर हम असहमति को दुश्मनी नहीं मानेंगे तो शायद society ज़्यादा mature होगी।
अंत में, मेरा व्यक्तिगत विचार यही है- सवाल पूछना आस्था का अपमान नहीं, बल्कि चेतना की निशानी है। शायद ईश्वर हो या न हो, लेकिन अगर ये बहस हमें ज़्यादा मानवीय बना दे, तो इसका उद्देश्य पूरा हो जाता है।
Disclaimer: ये मेरा व्यक्तिगत नजरिया है, कोई आधिकारिक धार्मिक या दार्शनिक निष्कर्ष नहीं
बहस खत्म हुई – कार्यक्रम के बाद दोनों वक्ता साथ बैठे संकेत साफ था बातचीत जारी रह सकती है
FAQ-Does God Exist Debate
Does God Exist Debate में साइंस निर्णायक क्यों नहीं?
क्योंकि यह केवल भौतिक दुनिया तक सीमित मानी गई
फेथ और विश्वास में क्या अंतर बताया गया?
फेथ बिना प्रमाण विश्वास तर्क से जुड़ा
कंटिंजेंसी आर्गुमेंट क्या कहता है?
ब्रह्मांड निर्भर है इसलिए नेसेसरी सत्ता जरूरी
Conclusion-Does God Exist Debate
Does God Exist Debate हमें यह याद दिलाती है कि
सवाल पूछना कमजोरी नहीं बल्कि समझ की शुरुआत है
👉 Save करें अगर ये सवाल आपको भी सोचने पर मजबूर करते हैं
👉 Share करें किसी ऐसे दोस्त के साथ जो तर्क में भरोसा रखता है
👉 Bookmark करें — कभी-कभी जवाब से ज़्यादा सवाल ज़रूरी होते हैं
TrendingBharat.org – जहां बहस शोर नहीं समझ बनती है
लेखक: अरविंद
Spiritual Guide & Civil Infrastructure Expert
अरविंद एक अनुभवी आध्यात्मिक मार्गदर्शक और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर हैं जो जीवन के आंतरिक (आध्यात्मिक) और बाहरी (भौतिक संरचना) पहलुओं को जोड़ने वाला एक अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं
अनुभव एवं विशेषज्ञता
आध्यात्मिकता एवं ध्यान
- ध्यान ( Meditation ) और आध्यात्मिक अभ्यास में 10+ वर्षों का गहन अनुभव
- आत्मचिंतन, मानसिक संतुलन और जीवन-दर्शन पर लेखन
सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर
- सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 15+ वर्षों का व्यावहारिक फील्ड अनुभव
- निर्माण परियोजना प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण ( QC ) और संरचनात्मक रखरखाव
- ग्राउंड-लेवल समाधान और तकनीकी विश्लेषण
अरविंद का लेखन तार्किक समाधान-उन्मुख और व्यावहारिक होता है जो इसे छात्रों इंजीनियरों और सामान्य पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी बनाता है
ॐ नमः शिवाय
Subscribe to our Face Book Page and Whatsapp Channel to stay updated if you are aspiring to get this type of content.
इस तरह का अपडेट पाने का सपना देख रहे हो? तो हमारी Facebook Page और Whatsapp Channel को अभी सब्सक्राइब कर लो – सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए!
You May Also Like Other Trend In India Which Are Making Buzzzzz…Around
India Search Trends 2025: What India Truly Asked Google- Link
Himalayan Waste Management Model: सफ़ाई का नया सिस्टम- Link
Epstein Files Release: What Was Revealed, What Was Hidden- Link
Adoption Process in India: CARA Rules- Legal Steps Explained- Link
PM SVANidhi Scheme 2030 तक बढ़ी: स्ट्रीट वेंडर्स को लोन और डिजिटल ताकत- Link
Polymath Meaning and Benefits: How Polymath Thinking Changes Your Life- Link
संसद से पास हुआ शांति बिल 2025: क्या अब भारत में न्यूक्लियर एनर्जी प्राइवेट हाथों में जाएगी?- Link
दिल्ली पॉल्यूशन संकट: AQI 450+, CM के दावे और ज़मीनी हकीकत- Link
अरावली पर्वत संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 90% अरावली खतरे में- Link
रुपया कमजोर नहीं हुआ, डॉलर मजबूत हुआ है — फिर भी ₹90 क्यों पार कर गया? –Link
भारत की जनगणना 2027: ULTRA IMPORTANT VERIFIED UPDATES- Link
मनरेगा अब इतिहास? -जी राम जी- योजना में क्या बदला/ किसे फायदा और क्यों मचा फेडरल system पर झगड़ा- Link
क्या Reality सच में Real है? Quantum Physics का चौंकाने वाला सच- Link
UGC, AICTE का युग खत्म? विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025 verified from Authentic Sources…Link
वंदे मातरम: राष्ट्रगान जो स्वतंत्रता की ज्योति बना, पर राजनीति का शिकार क्यों? – लोकसभा बहस का गहरा विश्लेषण– Link
काम खत्म हुआ और फोन अभी भी बज रहा है? अब ये बंद हो सकता है – “राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025” आ गया! – Link
जब शरीर नाचे, तो समझना……. क्या कोई powerful अदृष्य शक्ति नाच रही है?/ध्यान में शरीर कांपना, meditation body shaking- Kundalini Awakening- Link
देवव्रत महेश रेखे – A Miracle Child…(दंडक्रम पारायण)- Link
काल भैरव जी: आपके आस-पास काल भैरव के संकेत- 8 शक्तिशाली और तीव्र संकेत– Link
Boost Exam Success with This Ancient Memory-Enhancing Mantra/इस स्मृति बढ़ाने का मंत्र से परीक्षा में सफलता प्राप्त करें- Link
पशुपतिनाथ मंदिर रहस्य: 2015 के भूकंप में भी क्यों अडिग रहा शिव का यह धाम?- LINK
भगवान शिव का प्रथम तांडव: सृष्टि का पहला स्पंदन- Link
नाम जप क्यों छूट जाता है? क्या यह कृपा रुकने का संकेत है?- Link
त्राटक अभ्यास: कैसे एक साधारण दीपक आपकी सोच को वास्तविकता में बदले-Link
विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल: उच्च शिक्षा प्रणाली में बदलाव का विश्लेषण- Link
तिब्बत का इतिहास: हिमालय की आध्यात्मिक भूमि पर आजादी की खोई हुई गूंज- Link
विचारों की शक्ति: परमहंस योगानंद जी की वो कहानी जो आपके मन को बदल देगी- Link
कंक्रीट सरफेस पर क्रैक्स क्यों आते हैं/concrete cracks causes and solutions? सिविल इंजीनियर्स की सबसे बड़ी परेशानी का आसान समाधान- Post No-1- Link
अच्छे लोग क्यों हारते हैं? Machiavelli’s 8 Ruthless Teachings – Link
कुछ न करने की कला: जीवन को बदलने का सबसे बड़ा रहस्य- Link
मिलारेपा की जीवन कहानी-: एक खूंखार तांत्रिक से कैलाश विजेता संत तक का अविश्वसनीय सफर- Link
दलाई लामा उत्तराधिकारी विवाद: चीन को टेंशन देने वाला बयान और तिब्बत की पूरी कहानी- Link

Trending Bharat की टीम भारत के ट्रेंडिंग टॉपिक्स –
ध्यान ( Meditation )
आत्मचिंतन, मानसिक संतुलन और जीवन-दर्शन पर लेखन
indian knowledge system पर रिसर्च based आर्टिकल लिखना
माइथोलॉजी vs Science behind माइथोलॉजी पर विश्लेषण देना
को सरल भाषा में आपके लिए लाती है। हर आर्टिकल ऑफिशियल सोर्स से वेरिफाई किया जाता है. हमारा मकसद: सही जानकारी से आपकी जिंदगी आसान बनाना Email: mythmatrix@trendingbharat.org
