...
TRENDING BHARAT

Maha Mantra Chanting EEG Study: Brain Waves Explained

Last Updated on 2 months ago by Team Trending Bharat

कभी ऐसा लगता है कि शरीर आराम में है- फिर भी दिमाग लगातार overloaded चल रहा है.
नींद पूरी है/ काम भी ठीक चल रहा है – लेकिन भीतर एक अजीब सी बेचैनी बनी रहती है..

ऐसे समय में “ मंत्र जप ” जैसी बातें अक्सर भावनात्मक या आस्था से जुड़ी मानी जाती हैं..
लेकिन जब वही मंत्र जप EEG मशीन से जोड़ा जाए– और दिमाग की तरंगें खुद कुछ कहने लगें – तब सवाल सिर्फ आस्था का नहीं रहता..

यही सवाल बना आधार एक Maha Mantra chanting EEG study का..
जहाँ दिमाग की स्थिति को महसूस नहीं.. मापा गया

Why Maha Mantra Chanting EEG Study Matters Today

यह अध्ययन इसलिए अहम है क्योंकि यह मंत्र जप को scientific observation से जोड़ता है, मानसिक स्थिति को EEG rhythm analysis से समझता है, इसमें प्रतिभागी आम कॉलेज स्टूडेंट्स और स्टाफ थे और इसका फोकस था- anxiety/ depression और mental relaxation को चेक करना

👉 यानी यह रिसर्च रोज़मर्रा के लोगों से जुड़ती है- किसी विशेष वर्ग से नहीं

Maha Mantra Hare Krishna 🙏 Peaceful Chanting for Deep Meditation & Inner Calm source- Song Krishna

Maha Mantra Chanting EEG Study Key Highlights – एक नज़र में पूरा अध्ययन

  • हरे कृष्णा मंत्र : हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे- हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
  • Journal : Advances in Integrative Medicine
  • Year : 2024
  • Participants : 40 ( पुरुष और महिला- औसत उम्र 25.5 वर्ष )
  • Method : EEG रिकॉर्डिंग ( Eyes Closed )
  • Comparison : मंत्र जप से पहले और बाद
  • Focus Alpha, Theta, Delta, Beta, Gamma brain waves
  • मुख्य निष्कर्ष :
  • मंत्र जप के बाद Alpha power में बढ़ोतरी
  • असर खासकर Central और Parietal brain regions में

Core Observation
👉 Chanting के बाद alpha band power में वृद्धि– खासकर central और parietal brain regions में..

Maha Mantra chanting EEG study में क्या पाया गया?

इस अध्ययन में EEG analysis के जरिए पाया गया कि Maha Mantra chanting के बाद प्रतिभागियों के दिमाग में alpha brain waves की relative power बढ़ गई.. Alpha band power में यह वृद्धि central और parietal regions में दिखी.. जिसे literature में relaxed और relieved mental state से जोड़ा गया है

Maha Mantra Chanting EEG Study: Brain Waves में क्या बदलाव दिखा?

EEG और दिमाग की भाषा

EEG यानी Electroencephalogram -एक ऐसा तरीका जिससे दिमाग की मौजूदा मानसिक स्थिति को उसकी electrical गतिविधि से समझा जाता है, इस अध्ययन में EEG को non-invasive तरीके से रिकॉर्ड किया गया/ यानी कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं की गयी थी

मंत्र जप से पहले और बाद

सभी प्रतिभागियों का EEG दो बार लिया गया- मंत्र जप से पहले और महा मंत्र जप के बाद- इसके बाद दिमाग की अलग/अलग तरंगों की relative power की तुलना की गई..

    यहीं से कहानी बदलती है…

    जप के बाद- Alpha waves में स्पष्ट बढ़ोतरी दिखी, खासतौर पर वो तरंगें/ जो शांत लेकिन जागरूक मन से जुड़ी होती हैं, अध्ययन में बताया गया कि Alpha band power का बढ़ना
    Relaxed mental state से जुड़ा माना जाता है- इसके साथ ही, Theta और Delta तरंगों की उपस्थिति भी दर्ज हुई जिन्हें साहित्य में neurotransmitter activity और blood vessel dilation से जोड़ा गया है- मतलब साफ है
    मंत्र जप के बाद दिमाग की स्थिति बदली-और वो बदलाव मापा जा सका

    आगे की संभावनाएं-Maha Mantra Chanting EEG Study

    अध्ययन ने खुद अपनी सीमाएँ बताई हैं- सैंपल साइज छोटा था, रिसर्च exploratory nature की थी, भविष्य में ज्यादा प्रतिभागियों पर अध्ययन की बात कही गई, और पुरुष-महिला और अलग उम्र समूहों में विस्तार का उल्लेख

    👉 यानी अगला कदम larger studies की ओर है

    FAQ-Maha Mantra Chanting EEG Study

    1. हरे कृष्णा मंत्र क्या है?
      हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे- हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे – प्राचीन पवित्र मंत्र
    2. स्टडी में कितने लोग थे?
      40 लोग- बराबर पुरुष-महिला- औसत उम्र 25.5 साल
    3. जप से ब्रेन में क्या बदलाव?
      सेंट्रल और पैराइटल में अल्फा रिलेटिव पावर बढ़ी- अल्फा-थीटा-डेल्टा वेव्स ज्यादा
    4. यह चिंता पर कैसे असर डालता है?
      अल्फा पावर बढ़ने से मन आराम करता है- बेहतरी आती है- चिंता-डिप्रेशन घटते हैं
    5. EEG से क्या पता चला?
      जप से ब्रेन रिदम बदलते हैं- जो शांति और राहत दिखाते हैं

    डिस्क्लेमर

    यह लेख केवल प्रकाशित शोध अध्ययन की जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करता है..
    यह किसी प्रकार की medical, psychological या therapeutic सलाह नहीं है..
    किसी भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी निर्णय के लिए योग्य विशेषज्ञ से परामर्श आवश्यक है

    Conclusion: मेरा नजरिया on Maha Mantra Chanting EEG Study

    क्या मन का overloaded होना हमेशा कमजोरी या बीमारी का संकेत होता है या ये हमारे lifestyle का silent side effect बन चुका है?
    आज के समय में शरीर आराम में होता है, routine भी ठीक चलता है, लेकिन दिमाग internally कभी “off” ही नहीं होता- Notifications बंद हों तब भी thoughts चलते रहते हैं। ऐसे माहौल में Maha Mantra chanting EEG study मुझे grounded observation की तरह लगती है।

    इस research की असली ताकत measurement में है- जब कोई चीज़ सिर्फ “feel-good belief” से निकलकर EEG जैसी objective tool पर दिखाई देने लगती है तो conversation का level बदल जाता है। Alpha waves की बढ़ोतरी कोई mystical claim नहीं है – neuroscience literature खुद इसे relaxed but alert mental state से जोड़ता है। यानी chanting के बाद “मन हल्का लगना” सिर्फ imagination नहीं भी हो सकता।

    Daily Indian life से जोड़कर देखें तो आज anxiety या restlessness सिर्फ बड़े शहरों की समस्या नहीं रही। Students, working professionals, even retirees – सब किसी न किसी mental noise से जूझ रहे हैं। हर कोई therapy तक नहीं पहुंच पाता, और हर बेचैनी clinical diagnosis भी नहीं होती। ऐसे में मेरा नजरिया यह है कि Maha Mantra chanting जैसे practices को replacement नहीं, support system की तरह देखना चाहिए।
    ये इलाज नहीं है, लेकिन mental hygiene जैसा कुछ ज़रूर हो सकता है।

    Pros साफ हैं – study measured है, non-invasive है, और claims सीमित रखती है। Alpha power बढ़ने को “cure” नहीं कहा गया, सिर्फ association बताया गया- लेकिन cons भी हैं – sample size छोटा है, duration limited है, और long-term impact अभी unclear है। हर व्यक्ति पर इसका असर same होगा, यह मान लेना गलत होगा। Over-spiritualization भी उतना ही risky है जितना blind rejection

    अगर future में ऐसे chanting या meditation practices को larger EEG/fMRI studies के साथ explore किया गया, तो mind–body connection को लेकर एक Indian-context-based mental wellness framework उभर सकता है- बिना Western मॉडल की नकल किए, और बिना superstition फैलाए।

    अंत में शांति कोई अचानक मिलने वाली अवस्था नहीं, बल्कि बार-बार practice की जाने वाली skill है-अगर Maha Mantra chanting कुछ लोगों के लिए उस skill को train करने में मदद कर रही है — और EEG data उसे support करता है — तो इसे खारिज करने से ज़्यादा, समझने की जरूरत है।

    यह मेरा व्यक्तिगत नजरिया है, कोई medical या therapeutic सलाह नहीं

    स्रोत

    Investigating the impact of Maha Mantra chanting on anxiety and depression- An EEG Rhythm Analysis Approach
    Advances in Integrative Medicine- Volume 11- Issue 2- June 2024

    • Save this article for later reflection
    • Share with someone who believes in inner calm
    • Bookmark for mindful reading

    हरे कृष्णा मंत्र जप से मन शांत करने का आसान तरीका आजमाएं..

    लेखक: अरविंद

    Spiritual Guide & Civil Infrastructure Expert

    अरविंद एक अनुभवी आध्यात्मिक मार्गदर्शक और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर हैं जो जीवन के आंतरिक (आध्यात्मिक) और बाहरी (भौतिक संरचना) पहलुओं को जोड़ने वाला एक अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं

    अनुभव एवं विशेषज्ञता

    आध्यात्मिकता एवं ध्यान

    • ध्यान ( Meditation ) और आध्यात्मिक अभ्यास में 10+ वर्षों का गहन अनुभव
    • आत्मचिंतन, मानसिक संतुलन और जीवन-दर्शन पर लेखन

    सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर

    • सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 15+ वर्षों का व्यावहारिक फील्ड अनुभव
    • निर्माण परियोजना प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण ( QC ) और संरचनात्मक रखरखाव
    • ग्राउंड-लेवल समाधान और तकनीकी विश्लेषण

    अरविंद का लेखन तार्किक समाधान-उन्मुख और व्यावहारिक होता है जो इसे छात्रों इंजीनियरों और सामान्य पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी बनाता है

    ॐ नमः शिवाय

    Subscribe to our Face Book Page and Whatsapp Channel to stay updated if you are aspiring to get this type of content.

    इस तरह का अपडेट पाने का सपना देख रहे हो? तो हमारी Facebook Page और Whatsapp Channel को अभी सब्सक्राइब कर लो – सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए! 

    You May Also Like Other Trend In India Which Are Making Buzzzzz…Around

    Brain Computer Interface Chip:दिमाग और AI के बीच सीधा रास्ता- Link

    Ants Evolution Strategy: Why Ants Chose Number Over Strength- Link

    Verticillin A Pediatric Brain Cancer: 50-Year Breakthrough- Link

    Does God Exist Debate: जावेद अख्तर vs मुफ्ती नदवी- Link

    Himalayan Waste Management Model: सफ़ाई का नया सिस्टम- Link

    Adoption Process in India: CARA Rules- Legal Steps Explained- Link

    PM SVANidhi Scheme 2030 तक बढ़ी: स्ट्रीट वेंडर्स को लोन और डिजिटल ताकत- Link

    Polymath Meaning and Benefits: How Polymath Thinking Changes Your Life- Link

    संसद से पास हुआ शांति बिल 2025: क्या अब भारत में न्यूक्लियर एनर्जी प्राइवेट हाथों में जाएगी?- Link

    दिल्ली पॉल्यूशन संकट: AQI 450+, CM के दावे और ज़मीनी हकीकत- Link

    अरावली पर्वत संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 90% अरावली खतरे में- Link

    रुपया कमजोर नहीं हुआ, डॉलर मजबूत हुआ है — फिर भी ₹90 क्यों पार कर गया? –Link

    भारत की जनगणना 2027: ULTRA IMPORTANT VERIFIED UPDATES- Link

    मनरेगा अब इतिहास? -जी राम जी- योजना में क्या बदला/ किसे फायदा और क्यों मचा फेडरल system पर झगड़ा- Link

    क्या Reality सच में Real है? Quantum Physics का चौंकाने वाला सच- Link

    UGC, AICTE का युग खत्म? विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025 verified from Authentic Sources…Link

    वंदे मातरम: राष्ट्रगान जो स्वतंत्रता की ज्योति बना, पर राजनीति का शिकार क्यों? – लोकसभा बहस का गहरा विश्लेषण– Link

    काम खत्म हुआ और फोन अभी भी बज रहा है? अब ये बंद हो सकता है – “राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025” आ गया! – Link

    जब शरीर नाचे, तो समझना……. क्या कोई powerful अदृष्य शक्ति नाच रही है?/ध्यान में शरीर कांपना, meditation body shaking- Kundalini Awakening- Link

    देवव्रत महेश रेखे – A Miracle Child…(दंडक्रम पारायण)- Link

    काल भैरव जी: आपके आस-पास काल भैरव के संकेत- 8 शक्तिशाली और तीव्र संकेत– Link

    Boost Exam Success with This Ancient Memory-Enhancing Mantra/इस स्मृति बढ़ाने का मंत्र से परीक्षा में सफलता प्राप्त करें- Link

    पशुपतिनाथ मंदिर रहस्य: 2015 के भूकंप में भी क्यों अडिग रहा शिव का यह धाम?- LINK

    भगवान शिव का प्रथम तांडव: सृष्टि का पहला स्पंदन- Link

    नाम जप क्यों छूट जाता है? क्या यह कृपा रुकने का संकेत है?- Link

    त्राटक अभ्यास: कैसे एक साधारण दीपक आपकी सोच को वास्तविकता में बदले-Link

    विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल: उच्च शिक्षा प्रणाली में बदलाव का विश्लेषण- Link

    तिब्बत का इतिहास: हिमालय की आध्यात्मिक भूमि पर आजादी की खोई हुई गूंज- Link

    विचारों की शक्ति: परमहंस योगानंद जी की वो कहानी जो आपके मन को बदल देगी- Link

    कंक्रीट सरफेस पर क्रैक्स क्यों आते हैं/concrete cracks causes and solutions? सिविल इंजीनियर्स की सबसे बड़ी परेशानी का आसान समाधान- Post No-1- Link

    अच्छे लोग क्यों हारते हैं? Machiavelli’s 8 Ruthless Teachings – Link

    कुछ न करने की कला: जीवन को बदलने का सबसे बड़ा रहस्य- Link

    मिलारेपा की जीवन कहानी-: एक खूंखार तांत्रिक से कैलाश विजेता संत तक का अविश्वसनीय सफर- Link

    दलाई लामा उत्तराधिकारी विवाद: चीन को टेंशन देने वाला बयान और तिब्बत की पूरी कहानी- Link

    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    guest
    0 Comments
    Oldest
    Newest Most Voted
    Inline Feedbacks
    View all comments
    Scroll to Top
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x