...
TRENDING BHARAT

माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं: The Prince आज भी CEOs, नेता और साधु क्यों पढ़ते हैं?

Last Updated on 2 months ago by Team Trending Bharat

आप ध्यान करते हैं। आप गीता पढ़ते हैं। आप कर्म में विश्वास रखते हैं। लेकिन फिर भी-
ऑफिस में प्रमोशन कोई और ले जाता है। पॉलिटिक्स में जीत कोई और हासिल करता है।
और कई बार- ज़िंदगी में भोले लोग ही सबसे ज़्यादा चोट खाते हैं।

यहीं से माकियावेली की एंट्री होती है। 500 साल पहले लिखी गई The Prince को चर्च ने “शैतान की किताब” कहा, लेकिन राजा उसे तकिये के नीचे रखते थे। सवाल यह नहीं कि माकियावेली सही था या गलत- सवाल यह है कि क्या आप दुनिया को जैसा है वैसा देख पा रहे हैं?

कभी अपनी रक्षा मत करो — माकियावेली की रणनीति जो सत्ता को तुरंत उलट देती है source-
गहरी मानसिकता

माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं: क्यों यह किताब आज भी खतरनाक है?

दुनिया जैसा हम चाहते हैं वैसी नहीं चलती। दुनिया वैसी चलती है- जैसी इंसान की फितरत है।

माकियावेली यही कहता है- वह यह मानने से इनकार करता है कि सत्ता, ऑफिस या राजनीति “अच्छे इरादों” से चलती है- The Prince एक Reality Manual है

(Direct Buy Link From Amazon- Link)

Table of Contents-माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं


Lesson 1: अच्छा दिखना ज़रूरी है अच्छा होना ऑप्शनल

दुनिया आपका presentation देखती है- माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं साफ कहती हैं-
लोग आपके “result + image” को judge करते हैं-आप ईमानदार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप दिख नहीं रहे- तो आप गिने नहीं जाएंगे।

Relatable Scene:

ऑफिस में एक बंदा है —हर किसी को भाई-सर-आप बोलता है…सब कहते हैं-: कितना अच्छा इंसान है, फिर वही प्रमोशन ले जाता है..क्यों? क्योंकि उसने समझ लिया-: Perception > Reality

आध्यात्मिक हो? बढ़िया
लेकिन अपनी इमेज भगवान के भरोसे मत छोड़ो


Lesson 2: प्यार अच्छा है लेकिन डर ज़्यादा भरोसेमंद

यहाँ Machiavelli को गलत समझा जाता है- क्यूंकी वह uncertainty सिखाता है। जो इंसान हर समय available है, वह धीरे धीरे optional बन जाता है। जो सीमाएं रखता है, वही respected होता है।

चाहे ऑफिस हो या संबंध- थोड़ा mystery, थोड़ी दूरी आपको कमजोर नहीं, stable बनाती है

दो Boss:

  • बॉस A: कोई बात नहीं यार
  • बॉस B: चुप रहता है.. लेकिन ज़रूरत पर एक लाइन बोलता है

किसकी मीटिंग टाइम पर होती है? Answer तुम्हें भी पता है..आध्यात्मिक जीवन में भी – अगर तुम बहुत available हो.. लोग तुम्हें optional बना देंगे…थोड़ा रहस्य रखो…थोड़ी दूरी रखो..पूरा ओपन सोर्स मत बनो..


Lesson 3: दोस्त वही हैं जो सबसे पहले नुकसान कर सकते हैं

दुश्मन सामने होता है। दोस्त भीतर। जूलियस सीज़र को चाकू दुश्मन ने नहीं मारा-ब्रूटस ने मारा।
और उसका “Et tu, Brute?” कोई डायलॉग नहीं- एक चेतावनी है

जूलियस सीज़र का सीन-

दुश्मन सामने, चाकू पीछे से और वो भी ब्रूटस के हाथ से- सीज़र का आखिरी सवाल कोई डायलॉग नहीं था —वो एक शॉक था: —-तू भी?

सीख:

  • भरोसा करो
  • लेकिन आँख बंद करके नहीं
  • और Exit Door हमेशा देख के रखो

आध्यात्मिक दोस्ती में भी…..


Lesson 4: ज़रूरत से ज़्यादा अच्छा इंसान = फ्री सर्विस

जो हर समय “हाँ” कहता है- वह धीरे-धीरे free resource बन जाता है। माकियावेली कहता है-
अच्छाई एक strategy होनी चाहिए, मजबूरी नहीं। दया रखिए, लेकिन खुद को discount मत बनाइए


Lesson 5: जीतने के बाद कोई नैतिकता नहीं पूछता

इतिहास winners लिखते हैं। Losers footnotes बन जाते हैं। यह cruel लगता है, लेकिन सच है। आध्यात्मिकता तब meaningful होती है जब आपके पास agency हो- पहले survive करो।
फिर preach करो।


Lesson 6: कमज़ोर दिखो- चाल सोचो

जो सबसे ज़्यादा बोलते हैं- वे जल्दी पकड़े जाते हैं। जो observe करते हैं- वे देर तक चलते हैं। Underestimate होना curse नहीं- यह strategic advantage है


Lesson 7: दुश्मन से दूरी नहीं जानकारी रखो

Ignore करना spiritual लग सकता है। लेकिन ignorance हमेशा महंगी पड़ती है। Opposition को समझो- उसकी चाल, उसकी कमजोरी, उसकी भाषा। “Negative energy” कहकर छोड़ देना escapism है यह आतमरक्षा नहीं है


Lesson 8:खुद का प्रिंस बनो किसी का नौकर नहीं

सबसे आख़िरी और सबसे ज़रूरी..लोग क्या कहेंगे? घरवाले क्या सोचेंगे? समाज क्या बोलेगा? मरते वक्त कोई नहीं पूछेगा..एक ही सवाल रहेगा-: क्या तुम अपनी तरह जिये?

आध्यात्मिक हो जाओ लेकिन आत्मघाती मत बनो- Ruthless clarity रखो

मेरा नजरिया

क्या माकियावेली सच में हमें “बुरा” बनना सिखाता है या वह हमें दुनिया के लिए तैयार करता है?
और ईमानदारी से कहूँ तो मुझे लगता है कि ज़्यादातर लोग Machiavelli को इसलिए reject कर देते हैं क्योंकि वह हमें एक uncomfortable mirror दिखाता है

मेरा व्यक्तिगत नजरिया ये है कि माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं नैतिकता के खिलाफ नहीं लेकिन नैतिक भ्रम (moral illusion) के खिलाफ जरूर हैं। हम में से बहुत से लोग गीता, ध्यान और कर्म की बात करते हैं – जो बिल्कुल सही है – लेकिन वहीं ऑफिस, राजनीति या रिश्तों में यह मान लेते हैं कि “सब अच्छे होंगे” यहीं से असली नुकसान शुरू होता है- मैंने खुद देखा है कि कैसे अच्छे intentions रखने वाले लोग power dynamics न समझ पाने की वजह से sidelined हो जाते हैं- जबकि कम बोलने वाले strategically सोचने वाले लोग आगे निकल जाते हैं।

एक आम भारतीय परिवार में हमें बचपन से सिखाया जाता है – adjust करो, चुप रहो, अच्छा बनो। ये values गलत नहीं हैं, लेकिन अधूरी हैं- माकियावेली की सोच हमें यह जोड़कर बताती है कि अच्छा होना personal choice है लेकिन कमजोर दिखना strategic mistake हो सकता है। Office politics हो, समाज का दबाव हो या leadership roles – यहाँ idealism अकेला काम नहीं करता, awareness भी चाहिए।

Machiavelli को blindly follow करना भी उतना ही खतरनाक है। अगर उसकी शिक्षाओं को बिना विवेक के अपनाया जाए तो इंसान cynical और manipulative बन सकता है- लेकिन अगर इन्हें self defence toolkit की तरह देखा जाए – तो ये आपको naïve होने से बचाती हैं, cruel बनने को मजबूर नहीं करतीं। यही फर्क है ruthless clarity और ruthless behavior में।

मुझे लगता है कि आने वाले समय में – जहाँ competition, visibility और power structures और complex होंगे – वहाँ माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं leadership literacy का हिस्सा बनेंगी। ठीक वैसे ही जैसे emotional intelligence सीखी जाती है, वैसे ही power intelligence भी सीखी जानी चाहिए।

आध्यात्मिक बनो, लेकिन आँख बंद करके नहीं– दया रखो, पर दिशा भी रखो। और अगर यह लेख आपको थोड़ा असहज कर गया —-तो शायद वही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है

यह मेरा व्यक्तिगत नजरिया है- कोई आधिकारिक या पेशेवर सलाह नहीं है


लेखक परिचय

Shaivam Trending Bharat टीम के Trending Topic Specialist हैं/….. उन्हें पिछले 10 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़/राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं/ सामाजिक मुद्दों/Book Summeries और वायरल ट्रेंड्स को कवर करने का व्यावहारिक अनुभव है…वे कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को वर्षों से मार्गदर्शन और विषयगत ज्ञान प्रदान कर रहे हैं

Shaivam की विशेषज्ञता Topics को तेज़, सटीक और तथ्य-आधारित तरीके से प्रस्तुत करने में है… वे हर ट्रेंडिंग विषय को उसके सही संदर्भ.. बैकग्राउंड और भरोसेमंद जानकारी के साथ पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं…

FAQ

माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं क्या हैं?

माकियावेली की रूथलेस शिक्षाएं सत्ता/ रणनीति और मानव स्वभाव को समझने के कठोर लेकिन व्यावहारिक नियम हैं……

क्या Machiavelli की शिक्षाएं आध्यात्मिक लोगों के लिए सही हैं?

हाँ-क्योंकि ये शिक्षाएं भोलेपन से बचाकर आत्म-सुरक्षा और व्यवहारिक बुद्धि सिखाती हैं…

क्या Machiavelli बुरा बनने की शिक्षा देता है?

नहीं- वह बुरा बनने की नहीं बल्कि कमजोर न बनने की शिक्षा देता है….

माकियावेली की किताब –The Prince– किस बारे में है?

यह किताब सत्ता- राजनीति और मानव व्यवहार के वास्तविक नियमों को उजागर करती है-

ॐ नमः शिवाय

Subscribe to our Face Book Page and Whatsapp Channel to stay updated if you are aspiring to get this type of content.

इस तरह का अपडेट पाने का सपना देख रहे हो? तो हमारी Facebook Page और Whatsapp Channel को अभी सब्सक्राइब कर लो – सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए! 

वंदे मातरम: राष्ट्रगान जो स्वतंत्रता की ज्योति बना, पर राजनीति का शिकार क्यों? – लोकसभा बहस का गहरा विश्लेषण– Link

काम खत्म हुआ और फोन अभी भी बज रहा है? अब ये बंद हो सकता है – “राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025” आ गया! – Link

जब शरीर नाचे, तो समझना……. क्या कोई powerful अदृष्य शक्ति नाच रही है?/ध्यान में शरीर कांपना, meditation body shaking- Kundalini Awakening- Link

देवव्रत महेश रेखे – A Miracle Child…(दंडक्रम पारायण)- Link

काल भैरव जी: आपके आस-पास काल भैरव के संकेत- 8 शक्तिशाली और तीव्र संकेत– Link

Boost Exam Success with This Ancient Memory-Enhancing Mantra/इस स्मृति बढ़ाने का मंत्र से परीक्षा में सफलता प्राप्त करें- Link

भगवान शिव का प्रथम तांडव: सृष्टि का पहला स्पंदन- Link

नाम जप क्यों छूट जाता है? क्या यह कृपा रुकने का संकेत है?- Link

त्राटक अभ्यास: कैसे एक साधारण दीपक आपकी सोच को वास्तविकता में बदले-Link

विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल: उच्च शिक्षा प्रणाली में बदलाव का विश्लेषण- Link

तिब्बत का इतिहास: हिमालय की आध्यात्मिक भूमि पर आजादी की खोई हुई गूंज- Link

विचारों की शक्ति: परमहंस योगानंद जी की वो कहानी जो आपके मन को बदल देगी- Link

कंक्रीट सरफेस पर क्रैक्स क्यों आते हैं/concrete cracks causes and solutions? सिविल इंजीनियर्स की सबसे बड़ी परेशानी का आसान समाधान- Post No-1- Link

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x