Last Updated on 2 months ago by Team Trending Bharat
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि हम जिस दुनिया में रहते हैं..वो हमें कितनी solid/ fixed और भरोसेमंद लगती है?
कुर्सी पर बैठते हैं, दीवार से टकराते हैं, मोबाइल हाथ में पकड़ते हैं -सब कुछ real लगता है., लेकिन अगर मैं आपसे कहूँ कि ये सब चीज़ें असल में ज़्यादातर खाली हो सकती हैं? तो मैं यकीं से कह सकता हूँ की आप कहेंगे ये बंदा पागल हो गया है वेह्की वेह्की बातें कर रहा है …पर
यहीं से पारंपरिक विज्ञान की समझ टूटने लगती है…
में किसी philosophy की नहीं, Quantum Physics की basic understanding की बात कर रहा हूँ जिसपर हम आज बात करने बाले हैं और यकीं मानिये शायद आपको ऐसे समझाने वाला कम मिले तो बने रहिये अंत तक ….
ये science हमें ये नहीं बताती कि दुनिया कैसे बनी बल्कि ये बताती है कि हम दुनिया को कैसे गलत समझते आए हैं
Table of Contents
WHY THIS MATTERS

आज हम uncertainty के दौर में जी रहे हैं Future clear नहीं है answers fixed नहीं हैं Quantum Physics कहती है – ये confusion कोई problem नहीं ये nature का rule है
जब दुनिया खुद fixed नहीं है- तो हमारी सोच क्यों हो?
यही कारण है कि क्वांटम भौतिकी विज्ञान और दर्शन..दोनों को जोड़ देती है..दोनों एक ही प्रश्न पूछते हैं-
सच क्या है?
KEY HIGHLIGHTS
- ठोस दिखने वाली चीज़ें mostly empty space हैं
- Matter microscopic level पर stable नहीं होता
- Light wave भी है particle भी
- Observation reality को बदल सकता है
- Quantum world certainty नहीं possibility पर चलता है
दुनिया ठोस क्यों लगती है- जबकि है नहीं?

हर चीज़ atoms से बनी है..Atoms के अंदर छोटे/छोटे particles लगातार move कर रहे होते हैं..इन particles के बीच बहुत ज़्यादा खाली जगह होती है..फिर भी हमें चीज़ें solid लगती हैं – क्यों? क्योंकि particles की movement इतनी तेज़ होती है कि हमारा touch उसे पार नहीं कर पाता
यानी जो हमें भरा हुआ लगता है वो असल में motion की वजह से real लगता है structure की वजह से नहीं ,मेज़ या दीवार हमें ठोस इसलिए लगती है क्योंकि कण तेज़ी से कंपन करते हैं और हमारे स्पर्श का विरोध करते हैं..असल में/ ठोसपन एक अनुभव है/ सच्चाई नहीं
यहीं पर वास्तविकता का अर्थ बदल जाता है…
Light: wave भी/ particle भी – कैसे?
क्वांटम भौतिकी का सबसे चौंकाने वाला सिद्धांत है-तरंग/कण द्वैतता , प्रकाश कभी तरंग की तरह व्यवहार करता है और कभी कण की तरह..प्रकाश के ये कण फोटॉन कहलाते हैं..जब आप बल्ब के नीचे गर्मी महसूस करते हैं…. तो वह फोटॉनों की ऊर्जा होती है..और जैसे ही आप प्रकाश को मापते हैं/ उसका व्यवहार बदल जाता है..
देखना ही वास्तविकता को आकार देता है…
Observation: देखना भी एक action है
जब आप किसी particle को observe करते हैं..तो आप सिर्फ जानकारी नहीं ले रहे होते –
आप उसकी state को fix कर रहे होते हैं…जब तक observation नहीं होता..particle कई possibilities में मौजूद रहता है..
Observation होते ही उन possibilities में से एक reality बन जाती है..
Schrodinger’s Cat – And The Meaning
अपने सबसे प्रसिद्ध विचार प्रयोग में.. श्रोडिंगर ने हमसे एक बिल्ली की कल्पना करने को कहा… जिसे एक ऐसे डिब्बे में रखा गया है जिसमें एक रेडियोधर्मी परमाणु है जो एक घंटे में उसे मार भी सकता है और नहीं भी… जब तक डिब्बा नहीं खुलता/ बिल्ली अध्यारोपण (to impose) की अवस्था में रहती है ( जब दो अवस्थाओं में से आधी एक ही समय में घटित होती हैं ) – यानी- बिल्ली जीवित भी है और मृत भी/ केवल उसे देखने से ही बिल्ली स्थायी रूप से दो अवस्थाओं में से एक में स्थानांतरित हो जाती है- यह अवलोकन बिल्ली को अध्यारोपण की अवस्था से निकालकर केवल एक अवस्था में स्थिर कर देता है…………
इस example का मतलब ये नहीं कि बिल्ली सच में ज़िंदा और मरी होती है- इसका मतलब ये है कि जब तक हम कोई फैसला नहीं करते तब तक possibilities खुली रहती हैं
Reality तय होती है –
जब observation या decision आता है……….
सच तब जन्म लेता है जब हम उसे जानने की कोशिश करते हैं…
Uncertainty Principle
रोजमर्रा की जिंदगी में, किसी गतिशील वस्तु की गति और स्थिति की गणना करना अपेक्षाकृत आसान है…. हम 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार या 0.5 मील प्रति घंटे की रफ्तार से रेंग रहे कछुए की गति माप सकते हैं और साथ ही साथ उनकी स्थिति का सटीक पता लगा सकते हैं.. लेकिन कणों की क्वांटम दुनिया में/ अनिश्चितता सिद्धांत नामक एक मूलभूत गणितीय संबंध के कारण ये गणनाएँ संभव नहीं हैं..
हम सोचते हैं कि अगर knowledge पूरी हो…तो सब कुछ पता चल सकता है..Quantum Physics कहती है ….नहीं
कुछ चीज़ें ऐसी हैं- जिन्हें एक साथ पूरी clarity से जानना nature allow ही नहीं करती..ये हमारी कमजोरी नहीं , ये universe की design है
अनिश्चितता सिद्धांत के मूल विचार को समझने के लिए- तालाब में उठने वाली लहर की कल्पना करें- इसकी गति मापने के लिए/ हम कई शिखरों और गर्तों के गुजरने पर नज़र रखेंगे… जितने अधिक शिखर और गर्त गुजरेंगे/ उतनी ही सटीकता से हम लहर की गति जान पाएंगे-लेकिन उसकी स्थिति के बारे में हम उतना ही कम बता पाएंगे/ स्थिति शिखरों और गर्तों के बीच फैली हुई होती है..
इसके विपरीत… यदि हम किसी तरंग के शिखर की सटीक स्थिति जानना चाहें… तो हमें तरंग के केवल एक छोटे से भाग की निगरानी करनी होगी और इस प्रक्रिया में हमें उसकी गति के बारे में जानकारी खोनी पड़ेगी.. संक्षेप में-: अनिश्चितता सिद्धांत गति और स्थिति जैसे दो पूरक गुणों के बीच संतुलन का वर्णन करता है..
Quantum Entanglement-: connection distance नहीं देखता

कुछ particles ऐसे होते हैं-जो एक बार जुड़ जाएँ….तो दूरी उनके लिए मायने नहीं रखती..एक में बदलाव होता है…तो दूसरा तुरंत react करता है…
ये idea हमें याद दिलाता है कि connection सिर्फ physical नहीं होता…कभी/कभी वो fundamental होता है..
internet- markets- emotions –
सब कहीं न कहीं इसी idea की याद दिलाते हैं…
इस सिद्धांत ने संचार और कंप्यूटिंग की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है….
Quantum Computing: सोचने का नया तरीका
साधारण कंप्यूटर 0 और 1 पर काम करते हैं….
लेकिन क्वांटम कंप्यूटर क्यूबिट का उपयोग करते हैं… जो एक साथ 0 और 1 दोनों हो सकते हैं….इसी कारण क्वांटम कंप्यूटर अत्यंत शक्तिशाली होते हैं….यह तकनीक दिखाती है कि अब हम प्रकृति के नियमों के अनुसार तकनीक बना रहे है….
Quantum computers fast इसलिए नहीं हैं कि वो तेज़ machines हैं…वो powerful इसलिए हैं क्योंकि वो possibilities में सोचते हैं
certainty में नहीं….
एक साथ कई outcomes consider करना ..
यही quantum approach है….Problem solving linear नहीं…
parallel हो जाती है
Quick Recap
Quantum physics के अनुसार वास्तविकता निश्चित नहीं होती/Ek particle tab tak kai states me reh sakta hai jab tak use observe ya measure na kiya jaye… जैसा ही अवलोकन होता है… संभावनाएं ढह जाती हैं और एक वास्तविकता बन जाती है… इसी को क्वांटम फिजिक्स में ऑब्जर्वर इफेक्ट कहा जाता है…
FAQs
Q. Quantum Physics क्या कहती है?
Quantum Physics कहती है कि microscopic world में चीज़ें निश्चित नहीं बल्कि संभावनाओं में मौजूद रहती हैं
Q. Observation क्यों important है?
क्योंकि observation particle की state को तय कर देता है
Q. Schrodinger’s Cat का असली अर्थ क्या है?
यह superposition और decision की भूमिका को समझाने का उदाहरण है
मेरा नजरिया (My Point of View)
क्या हम वाकई reality को जैसा है वैसा देखते हैं या जैसा हमें दिखाया गया है वैसा मान लेते हैं?
Quantum Physics पर ये लेख सिर्फ science की जानकारी नहीं देता बल्कि हमारे सोचने के तरीके को quietly challenge करता है।
मेरा व्यक्तिगत नजरिया ये है कि क्वांटम फिजिक्स की strength इसके formulas या experiments नहीं हैं बल्कि ये हमें certainty के illusion से बाहर निकालती है। हम बचपन से यही सीखते आए हैं कि दुनिया solid है/ नियम fixed हैं, और हर सवाल का एक ही सही जवाब होता है। लेकिन Quantum Physics कहती है — “No. Reality probabilistic है.”
और honestly- आज की दुनिया को समझने के लिए शायद यही सबसे relevant lens है।
अगर हम अपने daily Indian context में देखें तो ये theory बहुत relatable लगती है।
एक student exam को लेकर सोचता है – या तो पास, या फेल। एक job seeker मान लेता है — या selection, या rejection– लेकिन असल जिंदगी में हम सभी एक quantum like state में ही रहते हैं – multiple possibilities के बीच। Decision और observation (यानि action) ही तय करता है कि कौन-सी reality सामने आएगी
यहां Quantum Physics मुझे destiny नहीं responsibility की science लगती है।
हालांकि, इसका एक दूसरा पहलू भी है। Quantum concepts को अक्सर over spiritualize या misuse कर लिया जाता है —- जैसे “सब mind से control हो जाता है” या “बस सोचो और universe दे देगा” मेरा मानना है कि ये interpretation science को simplify नहीं बल्कि distort कर देती है।
Quantum Computing और Entanglement जैसे concepts दिखाते हैं कि ये सिर्फ theory नहीं रही। भारत जैसे देश में जहां data, security और large scale problem solving critical है, quantum approach long term में game changer हो सकती है। लेकिन उससे भी ज़्यादा जरूरी है इसका mental impact -parallel thinking, multiple outcomes को accept करना, और rigid conclusions से बाहर आना।
अंत में, मेरा नजरिया साफ है:
Quantum Physics हमें ये नहीं सिखाती कि “सब uncertain है इसलिए कुछ भी matter नहीं करता”, बल्कि ये सिखाती है कि “सब uncertain है, इसलिए हर observation, हर decision matter करता है.”
ये मेरा व्यक्तिगत नजरिया है- कोई आधिकारिक वैज्ञानिक या दार्शनिक सलाह नहीं। लेकिन अगर इस लेख को पढ़कर आप इतना भी सोचने लगें कि “शायद जो मैं reality मान रहा था, वो पूरी नहीं थी” – तो Quantum Physics ने अपना काम कर दिया।
क्योंकि अंत में, दुनिया तय नहीं है…और शायद यही उसकी सबसे ईमानदार सच्चाई है
TAKEAWAY
दुनिया तय नहीं है … हम उसे तय करते हैं
अगर कोई पूछे:
“ये article किस बारे में है?”
आप confidently बोल सकते हो:
ये article बताता है कि दुनिया तय नहीं है – हम उसे तय करते हैं
लेखक परिचय
Shaivam Trending Bharat टीम के Trending Topic Specialist हैं/….. उन्हें पिछले 10 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़/राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं/ सामाजिक मुद्दों/Book Summeries और वायरल ट्रेंड्स को कवर करने का व्यावहारिक अनुभव है…वे कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को वर्षों से मार्गदर्शन और विषयगत ज्ञान प्रदान कर रहे हैं
Shaivam की विशेषज्ञता Topics को तेज़, सटीक और तथ्य-आधारित तरीके से प्रस्तुत करने में है… वे हर ट्रेंडिंग विषय को उसके सही संदर्भ.. बैकग्राउंड और भरोसेमंद जानकारी के साथ पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं…
ॐ नमः शिवाय
Subscribe to our Face Book Page and Whatsapp Channel to stay updated if you are aspiring to get this type of content.
इस तरह का अपडेट पाने का सपना देख रहे हो? तो हमारी Facebook Page और Whatsapp Channel को अभी सब्सक्राइब कर लो – सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए!
You May Also Like Other Trend In India Which Are Making Buzzzzz…Around
रुपया कमजोर नहीं हुआ, डॉलर मजबूत हुआ है — फिर भी ₹90 क्यों पार कर गया? –Link
भारत की जनगणना 2027: ULTRA IMPORTANT VERIFIED UPDATES- Link
मनरेगा अब इतिहास? -जी राम जी- योजना में क्या बदला/ किसे फायदा और क्यों मचा फेडरल system पर झगड़ा- Link
UGC, AICTE का युग खत्म? विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025 verified from Authentic Sources…Link
वंदे मातरम: राष्ट्रगान जो स्वतंत्रता की ज्योति बना, पर राजनीति का शिकार क्यों? – लोकसभा बहस का गहरा विश्लेषण– Link
काम खत्म हुआ और फोन अभी भी बज रहा है? अब ये बंद हो सकता है – “राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025” आ गया! – Link
जब शरीर नाचे, तो समझना……. क्या कोई powerful अदृष्य शक्ति नाच रही है?/ध्यान में शरीर कांपना, meditation body shaking- Kundalini Awakening- Link
देवव्रत महेश रेखे – A Miracle Child…(दंडक्रम पारायण)- Link
काल भैरव जी: आपके आस-पास काल भैरव के संकेत- 8 शक्तिशाली और तीव्र संकेत– Link
Boost Exam Success with This Ancient Memory-Enhancing Mantra/इस स्मृति बढ़ाने का मंत्र से परीक्षा में सफलता प्राप्त करें- Link
पशुपतिनाथ मंदिर रहस्य: 2015 के भूकंप में भी क्यों अडिग रहा शिव का यह धाम?- LINK
भगवान शिव का प्रथम तांडव: सृष्टि का पहला स्पंदन- Link
नाम जप क्यों छूट जाता है? क्या यह कृपा रुकने का संकेत है?- Link
त्राटक अभ्यास: कैसे एक साधारण दीपक आपकी सोच को वास्तविकता में बदले-Link
विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल: उच्च शिक्षा प्रणाली में बदलाव का विश्लेषण- Link
तिब्बत का इतिहास: हिमालय की आध्यात्मिक भूमि पर आजादी की खोई हुई गूंज- Link
विचारों की शक्ति: परमहंस योगानंद जी की वो कहानी जो आपके मन को बदल देगी- Link
कंक्रीट सरफेस पर क्रैक्स क्यों आते हैं/concrete cracks causes and solutions? सिविल इंजीनियर्स की सबसे बड़ी परेशानी का आसान समाधान- Post No-1- Link
अच्छे लोग क्यों हारते हैं? Machiavelli’s 8 Ruthless Teachings – Link
कुछ न करने की कला: जीवन को बदलने का सबसे बड़ा रहस्य- Link
मिलारेपा की जीवन कहानी-: एक खूंखार तांत्रिक से कैलाश विजेता संत तक का अविश्वसनीय सफर- Link
दलाई लामा उत्तराधिकारी विवाद: चीन को टेंशन देने वाला बयान और तिब्बत की पूरी कहानी- Link

Trending Bharat की टीम भारत के ट्रेंडिंग टॉपिक्स –
ध्यान ( Meditation )
आत्मचिंतन, मानसिक संतुलन और जीवन-दर्शन पर लेखन
indian knowledge system पर रिसर्च based आर्टिकल लिखना
माइथोलॉजी vs Science behind माइथोलॉजी पर विश्लेषण देना
को सरल भाषा में आपके लिए लाती है। हर आर्टिकल ऑफिशियल सोर्स से वेरिफाई किया जाता है. हमारा मकसद: सही जानकारी से आपकी जिंदगी आसान बनाना Email: mythmatrix@trendingbharat.org
